पंकज कुमार जहानाबाद ।
5वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए राजद नेता श्याम नारायण यादव
सच्चे समाजवादी, कर्मठ एवं गरीबों के नेता थे श्याम नारायण बाबू- डाॅ सुरेन्द्र यादव ने
कहा, वे हमेशा जनसेवक के रूप में करते थे जरूरतमंदों की सेवा
जहानाबाद। शहर स्थित स्वामी सहजानंद संग्रहालय में शनिवार को बाजार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रखर समाजवादी व राजद के वरिष्ठ नेता श्यामनारायण यादव की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने की। इस मौके पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पाजंलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि श्यामनारायण बाबू एक सच्चा समाजवादी, कर्मठ एवं गरीबों के नेता थे। वे गरीबों के बारे में हमेशा सोंचते रहते थे। उनके दरवाजे पर जो भी जरुरतमंद लोग जाते थे खाली हाथ नहीं लौटते थे। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने कहा कि श्यामनारायण बाबू एक पुराने समाजवादी नेता थे। वे हर संकट से जुझते रहते थे और हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते थे। पुण्यतिथि समारोह के आयोजक सह श्याम नारायण बाबू के पुत्र शिक्षक राकेश यादव एवं रोजगार सेवक अशोक यादव ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डाॅ मुनीलाल यादव, सूबेदार दास, जदयू नेता जयप्रकाश चन्द्रवंशी, राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, अवधेश चन्द्रवंशी, सुदामा मंडल, पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, प्रवक्ता मनोज यादव, मरछू रविदास, रामबाबू पासवान, अनिल पासवान, अरविन्द चन्द्रवंशी, अधिवक्ता अनिल कुमार, ललित यादव, सुरेश यादव, रंजीत पासवान, राजप्रेम यादव, बैकुण्ठ यादव, धर्मपाल यादव, शैलेश यादव, श्यामदेव यादव अधिवक्ता, भूटो गोप, मंजू यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।




