बदमाश था पति, रखता था हथियार, पत्नी ने पुलिस को फोन कर पकड़वाया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

पुलिस को मोबाइल पर सूचना देकर एक पत्नी ने अपने पति को गिरफ्तार करवाई।यह जहानाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने ही पुलिस को फोन कर बुलाया ओर अपने पति को हथियार के साथ गिरफ्तार करा दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलनी का बताया जा रहा है। युवक राकेश कुमार ओरबीघा का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसके पास से पुलिस ने थरनेट और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मामले को लेकर युवक की पत्नी ने बताया की उसका पति राकेश कुमार रात में हथियार लाकर उसको मारना चाहता था। जबकि आरोपी पति ने बताया की पत्नी का कई लोगों के साथ अवैध सम्बन्ध है। इसका विरोध करने पर वह उसे फंसा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच जारी है पुलिस घटनास्थल पहुंचे हैं। साथ ही पति पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें