2 से 31 मई तक जिले में संजीवनी वैन का परिचालन – डीएम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निदेशानुसार जहानाबाद जिले में बुनियाद केन्द्र द्वारा संजीवनी वैन के साथ तकनिकी कर्मी का परिचालन प्रखंडवार दिनांक 02 से 31 मई, 2023 तक पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। बुनियाद संजीवनी वैन में तकनिकी कर्मी में फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्नीशियन ओप्थोल्गोलीजी, स्पीच एवं हियरिंग प्रतिनियुक्ति किये गये है।
जिला प्रबंधक, जिला बुनियाद केन्द्र ने बताया कि संजीवन वैन में फिजियोथेरिपिस्ट, टेक्नीशियन ओप्थोल्गोलीजी एवं स्पीच एवं हियरिंग पंजीयन रहेगा। उन्होंने बताया कि आज संजीवनी वैन का परिचालन घोषी प्रखंड उबेर पंचायत में किया गया। दिनांक 06 मई, 2023 को मोदनगंज प्रखंड के ज्यतिपुर कुरूआ पंचायत में, दिनांक 08 मई को हुलासगंज प्रखंड के केउर पंचायत में, दिनांक 09 मई को रतनी फरीदपुर प्रखंड के नेहालपुर पंचायत में, दिनांक 10 मई को मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत में, दिनांक 11 मई को जहानाबाद सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत में, दिनांक 12 मई को काको प्रखंड के काको ईस्ट में, दिनांक 13 मई को घोषी प्रखंड के घोषी में, दिनांक 15 मई को मोदनगंज प्रखंड के नाईमा पंचायत में, दिनांक 16 मई को हुलासगंज प्रखंड के खुदौरी पंचायत में, दिनांक 17 मई को रतनी फरीदपुर प्रखंड के रतनी में, दिनांक 18 मई को मखदुमपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत में, दिनांक 19 मई को घोषी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में, दिनांक 20 मई को काको प्रखंड के खालिसपुर पंचायत में, दिनांक 22 मई को जहानाबाद सदर प्रखंड के गोनवा पंचायत में दिनांक 23 मई को मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज पंचायत में, दिनांक 24 मई को घोषी प्रखंड के भारथू पंचायत में, दिनांक 25 मई को काको प्रखंड के काको बेस्ट में, दिनांक 26 मई को जहानाबाद सदर प्रखंड के सेवनन पंचायत में, दिनांक 27 मई को काको प्रखंड के नेरथुआ पंचायत में, दिनांक 29 मई को घोषी प्रखंड के सहोविगहा पंचायत में, दिनांक 30 मई को मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज में तथा दिनांक 31 मई को हुलासगंज प्रखंड के मुरगांव पंचायत में संजीवनी वैन का परिचालन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment