बेगूसराय- शगुन तिलक से लौट रहे 3 युवकों की खगड़िया सड़क हादसे में मौत, 2 की हालत गंभीर!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय जिला से फिर एक बड़ी खबर मिली है जहां बुधवार की देर रात एक शगुन तिलक से वापसी घर लौट रहे चार पहिया वाहन पर बेगूसराय के 5 लोग गाड़ी में सबार थे , इसमें से तीन लोगों की दर्दनाक मौत खगड़िया जिला क्षेत्र के सड़क के बगल में एक पानी भरे गड्ढे में गाड़ी के पलट जाने से हो गई है!
बताया जाता है कि एक गाड़ी पर सवार होकर मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव से पांच युवक सवार होकर एक लड़की के शगुन तिलक में खगड़िया जिला में गए थे जहां पर खाना खाने के बाद बेगूसराय वापस घर लौटने के दौरान में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में एक पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गई जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई गाड़ी में सबार दो लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर कूदकर अपना जान बचाया मृतकों में सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के विनोद पुर पंचायत के लोदीडीह गांव निवासी सुखदेव सिंह का 34 वर्षीय पुत्र अन्नु कुमार सिंह, दूसरा गया पाठक विनोद पुर गांव निवासी का 38 वर्षीय पुत्र दीपक पाठक और तीसरा लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र का 40 वर्षीय संतोष पांडेय का नाम शामिल है बुधवार की देर रात्रि में गाड़ी दुर्घटना होने के बाद तीनों युवक को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी हॉस्पिटल ग्लोकल में लाया जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया उसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां गुरुवार की सुबह होते ही इस घटना की जानकारी जिलेभर में जंगल में आग लगने की तरफ फैल गई है तीनों मृतकों के परिजनो में घटना होने के बाद कोहराम मचा हुआ है इसके पहले पांच दिन पहले बीते शनिवार की देर रात में एक सड़क हादसे में बेगूसराय के तीन युवक की मौत कटिहार जिला में हो गई थी मृतकों में सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के विनोद पुर पंचायत के लोदीडीह गांव निवासी सुखदेव सिंह का 34 वर्षीय पुत्र अन्नु कुमार सिंह, दूसरा गया पाठक विनोद पुर गांव निवासी का 38 वर्षीय पुत्र दीपक पाठक और तीसरा लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र का 40 वर्षीय संतोष पांडेय का नाम शामिल है!बुधवार की देर रात्रि में गाड़ी दुर्घटना होने के बाद तीनों युवक को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी हॉस्पिटल ग्लोकल में लाया! जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया उसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां गुरुवार की सुबह होते ही इस घटना की जानकारी जिलेभर में जंगल में आग लगने की तरफ फैल गई है तीनों मृतकों के परिजनो में घटना होने के बाद कोहराम मचा हुआ है! इसके पहले पांच दिन पहले बीते शनिवार की देर रात में एक सड़क हादसे में बेगूसराय के तीन युवक की मौत कटिहार जिला में हो गई थी

Join us on:

Leave a Comment