वैशाली- चोरों ने एक ही रात में 3 आभूषण दुकान किया साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।आलम यह है कि चोरों ने एक ही रात में तीन आभूषण दुकान को निशाना बनाया जहाँ से लाखों के आभूषण सहित नगद की चोरी कर ली गई है।घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के ग़ोरौल चौक की है।हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी के आधार पर मामले की तहकीकात में जुट गई है लेकिन एनएच 22 पर स्थित ग़ोरौल थाना की गश्ती पर सवाल खड़ा हो गया है।बताया जा रहा है कि गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक के पर देर रात एक साथ तीन दुकानों का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की आभूषण चोरी कर ली।इस बारे में पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार, रमेश साह, विंदेश्वर साह ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तब देखा कि दुकान का शटर काटा हुआ है.उसके बाद दुकान के अंदर गए तब देखा कि सारे आभूषण गायब थे। इसके साथ ही देखा कि दुकान के अंदर रखे गए कुछ नगद रूपए की भी चोरी कर ली गई है. इसकी सूचना गोरौल पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे गोरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment