अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
गया पुलिस इन दिनों अपराधी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं इस तर्ज पर निरंतर बेलगाम अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है। आज एक बार फिर गया के एसएसपी आशीष भारती ने गया जिला के विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुख्यात अपराधियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आज गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दस कुख्यात अपराधियों की फेहरिस्त जारी की है , जिसमें गया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस फाइल में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में व्यवसाई से लूट , हत्या और छिनतई में शामिल अपराधियों को पुलिस ने उनके मांद से ढूंढ निकाला है। हाल के दिनों में आम लोगों का जीना , इन अपराधियों ने हराम कर रखा था। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार इन अपराधियों के निशानदेही पर कई बड़े सुराग मिलने की आशंका है।
बाईट आशीष भारती एसएसपी गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया





2 thoughts on “गया- विभिन्न थाना से हत्या लूट रंगदारी मामले के 10 कुख्यात अपराधी गिरफतार!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!