भागलपुर/ निभाष मोदी
कई कांडों में सनलिप्त नौ अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब कारोबारी कुख्यात अपराधी कृष्णा यादव उर्फ टोपला यादव शराब के नशे में चढ़ा पुलिस के हत्थे
भागलपुर पुलिस लगातार भागलपुर में अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुहिम चला रही है, उसको लेकर आज भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और उन्होंने बताया कि शाहकुंड बाथ थाना बाईपास टीओपी और सबौर शंकरपुर दियारा में हुए कांडों को लेकर आज 9 अपराधियों की गिरफ्तारी किया गया है। 9 अपराधियों के साथ-साथ एक मास्केट एक देसी कट्टा पांच कारतूस के साथ कई अन्य सामग्रियों को भी पुलिस ने बरामद किया है वही उन्होंने बताया कि बहुत बड़ा अपराधी जो पूर्व में शाहकुंड का दरोगा अभिनाश के मर्डर कांड में लिप्त था उसकी भी गिरफ्तारी हुई है। कृष्णा यादव उर्फ अशोक लाल यादव शाहकुंड थाना क्षेत्र के पचरुखी कॉलोनी रोड से 5 लीटर देसी शराब के साथ शराब के नशे की हालत में था तभी उसे गिरफ्तार किया गया है।
29 जुलाई को मुकेश कुमार उर्फ मुखवा मंडल को टोपला यादव नीरज कुमार गौरव कुमार विनय कुमार और बबलू मंडल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, वही सबौर में शंकरपुर दियारा क्षेत्र में तहसील महुआ शराब बनाने की भट्टी की सूचना मिली थी उपरोक्त केस को लेकर छापेमारी की गई और वहां से 5 और बायपास टीओपी से तीन शराब तस्कर दीपक कुमार गौतम कुमार सूरज कुमार को 450 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, शंकरपुर दियारा से पांच अपराधियों के साथ एक देसी मां के तीन जिंदा कारतूस एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामानों को भी जप्त किया गया।
वही वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है साथ ही साथ उन्होंने कहा होली का पर्व नजदीक है अभी से शराब तस्करों पर नकेल कसी जाएगी और उम्मीद है पिछले बार जिस तरह जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी उस पर लगाम लगाया जा सकेगा।





3 thoughts on “भागलपुर- हथियार समेत कुख्यात कृष्णा यादव उर्फ़ टोपला समेत 9 अपराधी गिरफ्तार!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?