बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब कुख्यात अपराधी दुर्योधन कुमार को पटना एसटीएफ के सहयोग से लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अपराधी के पास से एक राइफल और दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाद में अपराधी दुर्योधन की निशानदेही पर बेगूसराय के रामदीरी गांव में छापेमारी कर उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 7 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव के निकट कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को दुर्योधन कुमार ने अपने साथियों के साथ की थी । इस हत्या का कारण आपसी वर्चस्व था क्योंकि प्रिंस कुमार भी अपराधी था और दुर्योधन कुमार भी अपना गैंग चलाता है इसी को लेकर की हत्या की गई थी। बेगूसराय पुलिस लगातार दुर्योधन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी जिसके बाद पटना एसटीएफ के सहयोग से लखीसराय जिले से उसे गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर ही कुख्यात अपराधी कन्हैया कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया । अजय कुमार 2001 से हत्या के मामले में वांटेड भी है वहीं कन्हैया कुमार पर भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी से जहां अपराध पर लगाम लगेगा वहीं प्रिंस हत्याकांड का खुलासा भी हो गया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय





6 thoughts on “प्रिंस हत्याकांड का खुलासा कुख्यात दुर्योधन, अजय और कन्हैया कारबाईन, एवं अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.