हजारीमल उच्च विद्यालय में 30 बेड का कोविड अस्पताल बन कर तैयार!

SHARE:

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

विधायक, एसडीएम व एएसपी ने लिया जायजा!

मोतिहारी। रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल उच्च विद्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने विधायक प्रमोद सिन्हा, डीएम शीर्षत कपिल अशोक व सिविल सर्जन से विचारोपरांत कोविड-19 का अस्पताल बनवाने का पहल किया। 30 बेड के इस अस्पताल की पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसमें होने वाले खर्च को विधायक ने अपने ऐच्छिक फंड से करने का पत्र डीएम को लिखा है। इधर पूरी तैयारी के बाद विधायक प्रमोद सिन्हा, एसडीएम आरती व प्रभारी डीएसपी सह एएसपी शैशव यादव के साथ डीसीएलआर रामदुलार राम, अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर परिषद के ईओ गौतम आनंद व सीओ विजय कुमार पहुँच अस्पताल का निरीक्षण किया एवं उसकी पूरी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा व अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अस्पताल के निर्माण से उन सभी मरीजों के लिए राहत होगी जो निजी चिन्हित अस्पतालों में फीस देने में सक्षम नही है। अस्पताल की तैयारियों के बारे पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि इसकी अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैयार है। जिस मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं अगर जिसकी स्थिति खराब होगी उसे हायर सेंटर भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment