एयरपोर्ट से मैगजीन और कारतूस के साथ कलीमुद्दीन के पास मिले कई फर्जी आईकार्ड, गिरफ्तार!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

दरभंगा – दरभंगा एयरपोर्ट पर मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके बैग से एक मैगजीन और 9 एमएम का तीन जिंदा कारतूस सहित कई कागजात मिले है। गिरफ्तार संदिग्ध यात्री की पहचान मोतिहारी जिले के ढाका के ढाका कलामुद्दीन के रूप में की गई है।कलामुद्दीन को शनिवार को मोतिहारी से दरभंगा आया था। दरभंगा से मुम्बई जाने के क्रम में स्कैनिंग के दौरान हवाई अड्डे पर बैग के अंदर गोली दिखा। जिसके बाद हवाई अड्डा के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूछताछ के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर थाना को सौंप दिया। जहां SDPO सदर ने घंटो पूछताछ किया। वहीं, SDPO सदर अमित कुमार बताया कि, मो. कलामुद्दीन के पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही इसके पास से कई तरह के फर्जी आई कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुआ है, जिसकी सत्यापन की जा रही है।

वहीं, SDPO सदर अमित कुमार ने बताया कि कलामुद्दीन अपने को पत्रकार भी बता रहा है। उसके पास से प्रेस कार्ड के साथ ही मानवाधिकार के कार्ड सहित कई प्रकार के पहचान पत्र मिले हैं। जिसकी तहकीकात की जा रही है। आखिर बरामद आई कार्ड सहित पैन कार्ड में कौन सही है, कौन फर्जी है, इसकी गहन पड़ताल जारी है। वही उन्होंने कहा इस पूरे मामले को बहुत बारीकी से जांच की जा रही है।

अमित कुमार, SDPO सदर

Join us on:

Leave a Comment