बाढ़ नगर परिषद में मुर्दो और अप्रवासियों ने भी किया मतदान

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

18 दिसंबर को हुये नगर परिषद के चुनाव में मुर्दो और अप्रवासियों द्वारा भी मतदान किया गया है, सुनकर आपको आश्चर्य जरूर लगेगा पर ये सत्य है! दरअसल
नगर निकाय चुनाव में मृत वोटर ने भी मतदान किया है, साथ ही वैसे मतदाताओं के भी मतदान हुये जो यहां रहते ही नहीं हैँ या यहाँ से बाहर रहते है । मामला
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 का है, जहाँ से चुनाव लड़ रही उम्मीदवार प्रीति पटेल के पति ने आरोप लगाया की कई ऐसे वोटर है जो मृत है और मतदान कर दिया है।यानी भूतो ने भी मतदान कर दिया है, और इसके लिये उन्होंने साक्ष्य भी प्रस्तुत किया है ।
उदाहरण स्वरुप वोटर लिस्ट के क्रमांक संख्या 964 में देवजानिया देवी उम्र 65 साल को मृत बताया गया है वहीँ ,क्रमांक 1358 गूंजा कुमारी जो मृतक है उनका भी मतदान हुआ है,साथ ही क्रमांक 1260स्वेता कुमारी जो बाढ़ से बाहर रहती है,1113 क्रमांक की काजल कुमारी भी बाढ़ में नहीं रहती है।इन सबों के नाम के आगे पोलिंग एजेंट ने टिक लगाया है।उम्मीदवार के पति 9वोट से चुनाव हार गए है।और करीब 8से10वोटरों ने मृत और बाहर रहते हुए मतदान केंद्र पर आकर वोट कर दिया है।
प्रीति पटेल के पति विक्की ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के साथ साथ एसडीएम को भी जांच के लिए आवेदन देंगे ताकि सच्ची बात सामने आए।
बाइट __विक्की पटेल(उम्मीदवार पति)

Join us on:

Leave a Comment