पेयजल संकट को लेकर, सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग को दो घंटे तक किया जाम!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

बांका। जिले में लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल की समस्या को को लेकर ग्रामीण आंदोलन पर उतारू हो गए हैं। ताजा मामला धोरैया थाना क्षेत्र के काठ बनगांव गांव का है। जहां पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। पड़ोसी पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों को सकमझकर शांत कराया। तब जाकर सड़क से जाम हटा।

ग्रामीणों ने सन्हौला-जगदीशपुर सड़क मार्ग किया जाम
दरअसल, धोरैया थाना क्षेत्र के काठ बनगांव, आलमनगर और रहमतनगर में विश्व बैंक संपोषित नीर निर्मल योजना के तहत जलमीनार बनाने से लेकर पेयजल के लिए पाइप बिछाने से लेकर घरों में कनेक्शन देकर नल लगाया है। संवेदक द्वारा आधा-अधूरा काम किये जाने के की वजह से आधे ग्रामीणों को ही नल जल योजना का लाभ मिल पा रहा है। आधे गांव में न तो पाइप बिछाया गया है और न ही घरों को कनेक्शन दिया गया है। ढाई हजार की आबादी वाले इस तीन वार्ड में आधे से अधिक लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने के बाद आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य सड़क मार्ग को दो घंटे जाम कर दिया और जल्द से जल्द पेयजल मुहैया कराने की मांग करने लगे।

मुखिया पति के पहल पर सड़क से हटा जाम
पेयजल संकट को लेकर सड़क जाम की सूचना मिलने पर मैकता बाबूरा पंचायत के मुखिया पति मजहर इमाम आक्रोशित ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद मुखिया पति ने ग्रामीणों को अधिकारियों से बात कराया और अपने स्तर पर आश्वस्त किया कि जल्द पेयजल संकट दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से जाम हटवाया तब जाकर कहीं वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इधर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता राजीव लाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें