धीरज शर्मा की रिपोर्ट
आपसी विवाद में हुई युवक की हत्या!
भागलपुर जिला के थाना क्षेत्र अंतर्गत आभारतनपुर में आपसी विवाद को लेकर युवक करण कुमार दास की हत्या कर दी गई। हत्या के बाबत परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि करण कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी की उसके जीजा राजीव दास से अवैध संबंध था। इस मामले को लेकर कई बार विवाद भी हो चुकी थी वही बताया जा रहा है कि करण कुमार का पुत्र अंकुश कुमार का कुछ महा पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी जिसका ₹400000 मिलने वाला था। पैसे को लेकर मृतक के ससुर पत्नी तथा साढ़ू से आए दिन विवाद चल रहा था मृतक द्वारा कहा जा रहा था कि पैसे मिलने पर अपने घर पर मकान बनाकर वही गुजर-बसर करेंगे ।लेकिन पत्नी और उनके ससुर तथा तीजा के द्वारा ससुराल में ही जमीन खरीद कर घर बनाकर रहने के लिए मृतक पर दबाव बनाया जा रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष वाले के द्वारा ही मृतक करण कुमार की हत्या करवा दी गई।घटना देर रात की बताई जा रही है घटना की जानकारी मिलते ही बाथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाना बाथ तथा सजौर थाना छापेमारी कर रही है।




