शैलेश कुमार तिवारी की रिपोर्ट :-
पंचदेवरी- पीडी सेन्ट्रल एकेडमी में मधुमेह (शुगर) जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन मधुमेह (शुगर)आज एक महामारी का रूप ले चुका है. युवा पीढ़ी भी काफी तेजी से इस बीमारी से ग्रसित हो रही है. शुगर होते ही लिवर, किडनी, हार्ट व आंख के साथ-साथ हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होने लगती है. आज इस जानलेवा बीमारी से खुद को बचा लेना एक बड़ी चुनौती है. लेकिन, असंभव नहीं है. यदि हम इसके बारे में सही जानकारी रखें और अपने सिस्टम में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो निश्चित ही इससे खुद को बचा सकते हैं. जो लोग शुगर से ग्रसित हो चुके हैं, वे भी इसको नियंत्रण में रख सकते हैं. इसी उद्देश्य से मधुमेय दिवस के अवसर पर दिनांक 14-11-2022, दिन सोमवार को पीडी सेंट्रल एकेडमी के प्रांगड़ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें कई विशेषज्ञ इस संबंध में अपना सुझाव देंगे. साथ ही आप सभी लोग भी इस संबंध में अपना विचार साझा करेंगे. आग्रह है कि आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनायें तथा खुद को भी इस महामारी से सुरक्षित रखें
मधुमेह ( सुगर ) के इस जागरूकता अभियान में निवेदक अशोक कुमार गिरि,उर्फ बबलू गिरि(प्रबंधक,पीडी सेंट्रल एकेडमी), उपेंद्र मिश्र(पूर्व मुखिया), वीरेंद्र राय,विवेकानंद मिश्र,वीरेंद्र मधेशिया(पूर्व प्रमुख),बृज किशोर दुबे उर्फ कप्तान (सरपंच),अशोक मधेशिया,रंजीत मिश्र,विकास गिरि, अनिल सिंह कुशवाहा,राकेश सिंह,विनोद सिंह,संतोष सिंह,प्रतीक राय,सत्येंद्र सिंह,सुरेंद्र राम,सतीश दुबे,अजीत द्विवेदी,प्रवीण पांडेय है।




