रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के नगर मुख्यालय मे देर साम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एवं संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की उपस्थिति एवं संयोजक व जिला महामंत्री सुबोध चौधरी के नेतृत्व में मधुबनी शहर के गंगासागर चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, संत शिरोमणि रविदास अमर रहे ,अमर रहे के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं के नारो से पूरा मंदिर परिसर गुंजयमान हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने समरसता, समानता ,और मानवता का दिव्य संदेश दिया। आज हम सभी कार्यकर्ता उनके चरणों में दीप जलाकर व श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हैं । वही गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरु हमें ज्ञान ,सेवा, विनम्रता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव , मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ,राधा देवी, प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर ,नागेंद्र राउत, आदित्य झा ,कन्हैया साह, जूही झा, अशोक राम, मनीष कर्ण, ध्रुव नारायण त्रिपाठी ,नवल झा, रवि महतो, करुणेश चंद्र ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, महेश कुमार, पंकज झा, सुनील कुवंर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



