जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर की गई हत्या!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बुधवार की शाम रानी देवी नामक महिला को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका रानी देवी बाजार से जब घर लौट रही थी इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने महिला के सर में गोली मार दी । वहीं गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी शुभम आर्य दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मामले को लेकर मृतिका रानी देवी के पुत्र का कहना हुआ कि गांव के ही उचित यादव कि उसके चाचा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले में आज उचित यादव और उसके साला ने मिलकर मेरी मां को गोली मार दी ।वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment