संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ्फफरपुर
मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक 25 वर्षीय रंजीत सहनी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। गोली उनके बांह में लगी है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। सीएसपी के अतिरिक्त एक कान्वेंट स्कूल भी चलाते हैं । जख्मी रंजीत सहनी चांदपरना गांव के वार्ड सदस्य अर्जुन सहनी के छोटे भाई हैं। घटना के समय वह अपने स्कूटी से मुस्तफागंज बाजार से लौटकर घर चांदपरना जा रहे थे ।मुखिया हरिश्चंद्र सहनी ने बताया कि मानिकपुर के लाला भुइया के समीप पहुंचते हैं बाइक सवार बदमाशों ने करीब से गोली मार दी बदमाशों की संख्या 3 से अधिक बताई जा रही है।




