रिपोर्ट : अमित कुमार
: – भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा ने गुरुघर में टेका मत्था
पटना सिटी। भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा ने बुधवार की देर रात सिखों के दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर, पटना साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुघर में मत्था टेका गुरुजी महाराज का आशीष लिया। गुरुघर की ओर से उन्हें आशीष स्वरूप शिरोपा प्रदान किया गया। मत्था टेकने के पूर्व उन्होंने फूलों की माला व चादर की खरीदारी कर आम आदमी की तरह कतारबद्ध में खड़े होकर टोकन लिया। उसके बाद कड़ाहा प्रसाद की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि यहां आकर काफी प्रसन्नता मिली है। उन्होंने बताया कि वे गुरु की नगरी में प्रत्येक वर्ष आते है। इस बार भी गुरु का बुलावा आया था, जो हम चले आए हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। वही गुरुनानक देवजी महाराज की 554 वीं जयंती पर उन्होंने पटना साहिब सहित सम्पूर्ण देश वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।




