प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
ईमानदार बनो-गुणवान बनो नाटक का मंचन
बेगुसराय बिहार:- बरौनी रिफायनरी में केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देश में 31 अक्तूबर से 06 नवंबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आज स्कूलों और पोलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की गई इस आयोजन के प्रतियोगिता के विजेताओं की बीच पुरस्कार वितरण किया गया लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जागरूकता के लिए आयोजन किए गए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोविंदपुर,केंद्रीय विद्यालय, रिफाइनरी टाउनशिप, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल और राजकीय पॉलिटेक्निक, बरौनी में आयोजित किया गया इस मौके पर निबंध, नारा और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया प्रतियोगिता में भाग ले रहे विजेताओं को एन राजेश, महाप्रबंधक और डॉ. पी के नाथ, उप महाप्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत वितरण किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए एन राजेश ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी को सत्यनिष्ठा को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. नाथ ने अपनी बात रखते हुए सभी से स्व-अनुशासन और नैतिकता को अपने जीवन में सर्वोपरि रखने के लिए अभिप्रेरित किया इसी कड़ी में रिफाइनरी गेट नंबर 1,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर, केंद्रीय विद्यालय आईओसी, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज, बरौनी बेगूसराय और रिफाइनरी टाउनशिप स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत विषय पर नाट्य संस्था रंगपुष्प के युवा रंगकर्मी मोहम्मद रहमान के द्वारा निर्देशित नाटक“ईमानदार बनो-गुणवान बनो” का मंचन किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को कलाकारों ने अपने गीत संगीत व अभिनय के माध्यम से सत्यनिष्ठा व ईमानदारी की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य, बीआरडीएवी, प्राचार्य, केवी-आईओसी, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, बरौनी,प्रधानाचार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोविंदपुर, राजेश कुमार, प्रबंधक सतर्कता, शरद कुमार, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी और शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।




