अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप जज साहब पर पिस्तौल तानने का है आरोप!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर कोर्ट में अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद मच गया हड़कंप जज साहब पर पिस्तौल तानने का है आरोप

मुज़फ़्फ़रपुर- जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित सिविल कोर्ट में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब एडीजे 12 के कोर्ट से नगर थाना को कॉल गया कि एक अधिवक्ता द्वारा जज साहब के ऊपर पिस्टल तान दिया गया और जान से मारने की बात कही गई हालांकि सुरक्षा गार्ड ने उनको हिरासत में रखा है जल्द आकर नगर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करें जैसे ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और शेर तत्काल हिरासत में लेकर नगर थाना निकल गई उसके बाद पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा वकीलों के तरफ से लगातार कोशिश की गई कि मामला सुलझ जाए लेकिन अंतिम समय तक नहीं मिला किसी तरह का कोई मोहलत और अधिवक्ता पंकज महन्थ को उसके लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दी। न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उक्त अधिवक्ता को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर जब सिविल कोर्ट परिसर पहुंची तो अधिवक्ताओं की काफी भीड़ लग गई और सभी अधिवक्ता दो-दो हाथ करने के मूड में दिखाई दे रहा है इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर गिरफ्तार किए गए अधिवक्ता पंकज महंत ने बताया कि पूर्व में एडीजे 14 के जज साहब के खिलाफ जिला जज को कंप्लेंट किए थे इनके द्वारा मेरे केस में बेवजह बेतू का आदेश दे दिया जाता था जिससे मैं परेशान था इसी कारण आज एक अन्य केस के डेट के दौरान जज साहब द्वारा जबरन अंदर बुलाया गया सुरक्षा गार्ड के द्वारा और कोर्ट तथा बैंड उतरवाकर हमारा लाइसेंसी हथियार चुना गया और उसके बाद कई घंटों तक बैठाकर रखने के बाद नगर थाना को बुलाकर झूठा मुकदमा किया गया है यह जानबूझकर फसाया गया है वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद कल कोर्ट परिसर में आपातकालीन बैठक आम सभा का आयोजन किया है और कहा है कि यह सरासर गलत है ऐसे में काम कर पाना बहुत कठिन है पूर्व में दर्द साहब का कंप्लेन जिला जज से जिस अधिवक्ता ने किया था आज उन्हें जबरदस्ती जेल भेजा जा रहा है कल जो आम सभा में निर्णय लिया जाएगा उसके बाद आगे का काम सभी अधिवक्ता गण करेंगे यानी अब कहा जा सकता है कि मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया पर इसका खासा प्रभाव पड़ने वाला है।

बाइट- अध्यक्ष बार एसोसिएशन मुजफ्फरपुर
बाइट- पंकज महंत गिरफ्तार अधिवक्ता मुजफ्फरपुर कोर्ट

Join us on:

Leave a Comment