तेजस्वी को आगे बढ़ाने के सीएम के बयान पर मांझी नाराज, बोले ये नितीश का बयान महागठबंधन का नहीं!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

सीएम के बयान पर रार: डिप्टी सीएम तेजस्वी को आगे बढ़ाने वाले बयान पर पूर्व सीएम मांझी ने जताई नाराजगी, कहा- सीएम का ये व्यतिगत निर्णय, महागठबंधन का नहीं

गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने के बयान पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नाराजगी जाहिर की है. सीएम के इस बयान पर जीतन राम मांझी ने यहां तक कह दिया कि यह महागठबंधन का निर्णय नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है. डिप्टी सीएम तेजस्वी को आगे बढ़ाने (मुख्यमंत्री बनाने का संकेत) के संबंध में कोई निर्णय होता, तो मुझसे या अन्य महागठबंधन में शामिल दलों से जरूर पूछा जाता.

किसी निर्णय के लिए अब तक समन्वय समिति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सीएम नीतीश कुमार के बयान से काफी आहत दिखे. गया में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी निर्णय को लेकर समन्वय समिति बनाने की बात उन्होंने काफी पहले कही थी. किंतु दुर्भाग्यवश अब तक यह कमेटी नहीं बन पाई है. इसका फायदा यह होता कि यदि कोई निर्णय लेना होता, तो यह कमेटी ही तय करती. पूर्व सीएम मांझी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता जरूर हैं, लेकिन तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात पर यह उनकी व्यक्तिगत राय है. यह महागठबंधन का फैसला नहीं है. अभी तक तेजस्वी को आगे बढ़ाने के मामले पर हमसे पूछा तक नहीं गया है.

बाइट-जीतन राम मांझी पूर्व सीएम,बिहार.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment