ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
पर्स चोरी करने के आरोप में महिला चोर को महिला ने पकड़ा. बीच सड़क काफी देर तक महिला ने आरोपी महिला की पिटाई की. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले. पैदल जा रही महिला के बैग में ब्लेड मार काट पर्स और मोबाइल की हुई चोरी. आरोपी महिला के साथ का युवक पर्स और मोबाइल लेकर हुआ फरार.
महिला चोर की एक महिला के द्वारा जबरदस्त पिटाई का वीडियो सामने आया है. चोरी के आरोपी महिला की एक महिला द्वारा पिटाई की जा रही है और इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भी जमीन हुई है. काफी देर तक आरोपी महिला की पिटाई के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ. बताया गया कि शहर के कचहरी रोड में एक महिला पैदल ही कंधे में बैग लटकाए हुए किसी जरूरी काम से जा रही थी उसके पर्स में एक वायलेट था और एक मोबाइल था. बताया गया कि आरोपी महिला ने बड़ी ही चालाकी से उसके बगल में चलते हुए ब्लेड से बैक को काटकर मोबाइल और पर्स निकाल लिया. यही नहीं जब तक पीड़ित महिला मामले को समझ पति तब तक महिला चोर ने अपने एक साथी को मोबाइल और पर्स दे दिया और पीड़ित महिला के सामने ही उसका मोबाइल और पर्स लेकर एक युवक मौके से फरार हो गया. वही महिला के चोर चोर का शोर मचाने पर भागने के क्रम में ही लोगों की मदद से आरोपी महिला को पकड़ लिया गया. जिसके बाद हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का कचहरी रोड रन क्षेत्र में तब्दील हो गया. पकड़ी गई महिला चोर को सड़क पर दौरा दौरा कर पीटा जाने लगा. महिला की पिटाई के दौरान लोग उसके भागे साथी को बुलाने की जिद पर अड़े थे. लेकिन काफी पिटाई के बाद भी आरोपी महिला ने अपने साथी को नही बुलाया हालांकि तबतक किसी ने इसकी सूचना पुलिस को देदी और मौके पर पहुंचकर पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और महिला को इलाज केलिए पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि आरोपी महिला की पहचान नही हो पाई है और ना ही पुलिस द्वारा ही कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है.
बताया गया कि महिला चोर गैंग इन दिनों शहर में काफी सक्रिय है. महिला चोट गैंग में पुरुष भी शामिल है. इस गैंग के द्वारा दीपावली के समय से ही कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस गिरोह में महिला चोरी कर अपने पुरुष साथी को देदेती और जो समान लेकर फरार हो जाता है. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पस्ट हो पायगा की सच्चाई क्या है और हिरासत में ली गई महिला कौन है.




