संतोष तिवारी की रिपोर्ट
अग्निवीर बहाली को लेकर के पहुंचे DDG ब्रिगेडियर ने लिया है जानकारी बताया बहाली की प्रक्रिया पारदर्शी
बिहार में पहली अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और आज इसको लेकर के मुजफ्फरपुर के एआरओ ARO के चक्कर मैदान में बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे आर्मी के DDG ब्रिगेडियर मुकेश मुरुंग सेना मेडल ने आज प्रेस ब्रीफिंग की किया है और उन्होंने इस अग्निवीर को लेकर के चल रही अब तक की प्रक्रिया की जानकारी दिया है तो वही ब्रिगेडियर गुरुंग ने बताया की गया और मुजफ्फरपुर के A R O मिलाकर 19 जिला के लगभग 75 से 80 हजार अभ्यर्थी इसमें भाग ले रहे हैं जो 2 नवंबर से 14 दिसंबर तक गया रेंज की बहाली होगी उसके बाद से अब 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुजफ्फरपुर रेंज की बहाली प्रक्रिया चलाई जाएगी और इसके लिए हमने विभिन्न स्कूल कॉलेज और एन सी सी के माध्यम से छात्र व छात्रों के बीच में जागरूकता फैलाने का काम किया है और उन्हे रैली और डॉक्यूमेंट के बारे में बताया है शहरों के बच्चे तो बहुत कुछ पहले से जानते थे पर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव देखा गया है साथ इसको लेकर सेना के द्वारा की जा रही प्रक्रिया पूर्ण रूप में पारदर्शी होने के बड़े में जानकारी दी।
इसके साथ जिला प्रशासन ने बहाली की तैयारियों को लेकर मैदान साफ सफाई और अब अन्य कार्यों में जो अभूतपूर्व सहयोग दिया है उसका हम धन्यवाद ज्ञापन करते हैं इस प्रकार से सेना के द्वारा जो इस अग्निवीर प्रक्रिया को लेकर के चलाए जा रहे हैं भर्ती उनमें प्रतिभागी में बेहद ही उत्साह और खुशी देखने को मिल रहा है।
प्रेस ब्रीफिंग ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग डीडीजी सेना मेडल रेंज बिहार झारखंड




