पांच जनवरी को होगा फोटो निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

गुरुवार को कैमूर जिले के समाहरणालय में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। यह बैठक अहर्ता तिथि 01.01.2023 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 203 के संबंध में की गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नयी दिल्ली द्वारा अहर्ता तिथि 01.01.2023 के आधार पर फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें एकीकृत प्रारूप फोटो निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन नौ नवंबर बुधवार को होगा। दावे व आपत्त्ियों दर्ज करन की अवधि नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक होगी। विशेष अभियान दिवस 12 नवंबर, 13 नवंबर, तीन दिसंबर व चार दिसंबर को आयोजित होगा। वहीं दावे आपत्तियों का निराकरण 26 दिसंबर को होगा। फोटो निर्वाचक सूची के स्वास्थ्य मानकों के आधार पर परीक्षण एवं आयोग से अंतिम प्रकाश की अनुमति और अनुपूरक सूची की तैयारी तीन जनवरी 2023 तक होगा। वहीं पांच जनवरी 2023 को फोटो निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Join us on:

Leave a Comment