पंकज कुमार जहानाबाद।
पक्का मकान की राशि 5 लाख रु करने की मांग खेग्रामस ने किया।
3 नवंबर 2022 जहानाबाद
अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा एवं किसान महासभा के आह्वान पर जिला के विभिन्न प्रखंडों पर सभी बंटाईदारों, किसानों, एवं मजदूरों को सूखा राहत देने सूखा राहत देने,हाल में वितरण में व्याप्त अनियमितता और कमीशन खोरी की उच्च स्तरीय जांच कराने, सभी गरीबों का बकाया बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने, भूख गरीबी से जूझते गरीबों को पर्याप्त राशन के साथ-साथ दाल, तेल, मशाला देने, मनरेगा में 200 दिन काम एवं कार्यस्थल पर प्रतिदिन ₹600 मजदूरी का भुगतान करने, विधवा,विकलांग सहित सभी वृद्धों को ₹3000 मासिक पेंशन ई पोर्टल पर निबंधित सभी मजदूरों को विशेष महंगाई एवं बेरोजगारी भत्ता देने, पक्का मकान के लिए 500000 रु एवं शौचालय के लिए ₹50000 की राशि का भुगतान करने, तमाम भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने आदि सवालों पर धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ। रतनी प्रखंड में प्रदर्शन के बाद प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कामरेड विजय यादव ने किया।
सभा को भाकपा माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, मनरेगा मजदूर सभा के जिला संयोजक कामरेड ललन किशोर आजाद, खेग्रामस नेता कामरेड करीमन दास, महेंद्री देवी, किसान महासभा के प्रखंड संयोजक कामरेड प्रमोद कुमार सिन्हा, मखदुमपुर प्रखंड में खेग्रामस जिला अध्यक्ष कामरेड सत्येंद्र रविदास, प्रखंड अध्यक्ष कामरेड भागीरथ मांझी, माले जिला कमेटी सदस्य कामरेड दयानंद प्रसाद, कामरेड मुन्ना देवी ,कामरेड प्रशांत शर्मा, हुलासगंज में खेग्रामस जिला सचिव प्रखंड सचिव कामरेड अवधेश पंडित,भाकपा माले प्रखंड सचिव कामरेड प्रभात कुमार, कामरेड गोदरेज पासवान कामरेड प्रमोद पंडित, मोदनगंज प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को खेग्रामस जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, भाकपा माले प्रखंड सचिव कामरेड वेतन जी कामरेड योगेंद्र यादव कामरेड मनोज कुमार वर्मा जहानाबाद में धरना को प्रखंड संयोजक कामरेड दिनेश दास, भाकपा माले प्रखंड सचिव कामरेड हसनैन अंसारी आदि नेताओं ने संबोधित किया।




