पंकज कुमार जहानाबाद।
सिलिंडर ब्लास्ट एवं अग्नि पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना
कहा, पीड़ितों को हर संभव मिलेगी सरकारी सहायता
जहानाबाद। स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने गुरूवार को शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां में सिलिंडर ब्लास्ट के पीड़ित एवं बंधु विगहा में अगलगी में पीड़ित के परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने घायल संटू कुमार के परिजनों को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से इस बावत मुलाकत कर जो क्षति हुई है उसका मुआवजा दिलाउंगा। वहीं बंधु विगहा गांव पहुंच विधायक श्री यादव ने पीड़ित उमेश यादव से मुलाकत की। उन्होंने कहा कि इस अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही साथ एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गया। उन्होंन पीड़ित को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर विधायक के साथ प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, प्रखंड प्रमुख पति चंदन कुमार यादव,मुन्ना जी, उपप्रमुख पंकज शर्मा, प्रधान महासचिव महेन्द्र प्रसाद यादव, पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, अरमान मल्लिक सहित कई राजद नेता मौजूद थे।




