आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
-भोजपुर में आज सड़क हादसे में बिहार शस्त्र पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई.घटना आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर शाहपुर के बिलौटी गांव के पास आज तकरीबन सवा पांच बजे की है.दोनों जवान एक बाइक पर सवार होकर बक्सर के डुमरांव स्थित बीएसपी-4 में पोस्टेड थे.मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण के टिकटा थाना के बेहारी गांव निवासी बीएसपी जवान 25 वर्षीय सुशील कुमार झा और पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना के पंजियरवा गांव निवासी 26 वर्षीय जगदीश साह बताया जाता है.घटना के वक्त दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर आरा के रास्ते अपने गांव जा रहे थे तभी शाहपुर के बिलौटी के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दोनों जवानों की मौत हो गई.घटना के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसका ड्राइवर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया.वहीं घटना के बाद घगनास्थल के पास से गुजर रही शाहपुर पुलिस की गश्ती गाड़ी दोनों जवानों को लेकर शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.फिलहाल दोनों जवानों के शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.वहीं इस घटना के बाद डुमरांव बीएसपी-4 के कई जवान सदर अस्पताल में मौजूद हैं.




