आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 72 घंटे के अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है कल नहाए खाए के बाद आज लोहंडा मनाया जाएगा। वही छठ घाटों पर भी अब लोग अंतिम रूप देने में लग गए हैं ताकि कल भगवान सूर्य को पहला अंगदान करेंगे। भोजपुर जिले के प्रसिद्ध बेलाउर सूर्य मंदिर सहित आरा का कलेक्ट्रेट छठ घाट ,छठिया नहर ,जीरोमाइल एसडीएम आवास, जिलाधिकारी आवास ,सभी घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।इन सभी घाटों पर कल छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घदान करेंगे ।वहीं जिला प्रशासन ने भी छठ पूजा को लेकर व्यापक तैयारी की है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। रंग रोगन और भव्य लाइटिंग छठ घाटों का शोभा बढ़ा रही है ।जिले के सभी छठ घाट दुल्हन की तरह सजाए गए हैं।
बाईट/-श्रद्धालु




