आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर पुलिस ने 6 अलग-अलग मामलों में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 देशी कट्टा,2 देशी पिस्टल,4 जिंदा कारतूस,1 मिसफायर गोली,1 बोलेरो,1 फाइटर पंच सहित कई अन्य सामान बरामद किये हैं.इसके अलावा पुलिस ने बालू के अवैध खनन म खिलाफ कार्रवाई में 62 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 9 ट्रक,3 नाव और 1 ट्रैक्टर को भी जब्त किया है.इस बात की जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर के बहोरणपुर ओपी इलाके के शिवपुर वानव में एक शख्स के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ बहोरणपुर के गौरा गांव निवासी आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के छपरापुर में 18 अक्टूबर को एक फाइनेंस कर्मी से 44,996₹ लूटकांड का खुलासा करते हुए लूट में शामिल एक लूटेरे को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लूटेरे का नाम चौरी थाना के डिलियाँ निवासी इंदल यादाव बताया जा रहा है जिससे पूछताछ कर पुलिस अन्य लूटेरों की गिरफ्तारी में जुटी है.तीसरी कार्रवाई पुलिस ने चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव में करते हुए अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल और 1 कार बरामद की है.चौथी कार्रवाई में पुलिस ने कोईलवर के बड़की चंदा गांव से दो देशी कट्टा,1 मिसफायर गोली और 1 फाइटर पंच बरामद की है.वहीं पांचवी और छठी कार्रवाई पुलिस ने संदेश के कोरी गांव से 13 अक्टूबर को पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.वहीं संदेश थाना के जमुआंव गांव में 30 मार्च 2021 को एक नाबालिग लड़की की हत्या कर शव फेंक देने के मामले में एक आरोपी को जमुआंव गांव से ही गिरफ्तार किया है.इसके अलावा भोजपुर पुलिस ने बालू के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 ट्रक,3 नाव और 1 ट्रैक्टर के साथ 62 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें पलिस जेल भेजने की तैयारी में लगी है.
BYTE:- संजय कुमार सिंह,एसपी,भोजपुर




