आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
-आरा में आज एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के पास की सड़क को मृतक के शव के साथ जाम कर दिया और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे.दरअसल चरपोखरी थाना के मलौर निवासी धनंजय पांडे का 17 वर्षीय पुत्र निलेश पांडे की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गया था.हादसे में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.मृतक के घरवालों के मुताबिक सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ0महावीर गुप्ता ने शुरुआती इलाज किया जिसके बाद कुछ दलाल उन्हें बहला कर डॉ0महावीर गुप्ता के निजी अस्पताल ले गए जहां उनसे पैसे भी लिए गए और डॉक्टर की जगह कम्पाउण्डर ने उनके बेटे का इलाज किया जिससे उसकी मौत हो गई.आज सुबह अस्पताल प्रबंधन ने उनके बेटे के शव को अस्पताल से बाहर सड़क पर छोड़ दिया.इधर परिजनों के सड़क जाम और हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस और सदर अस्पताल के सिविल सर्जन द्वारा आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर मृतक के परिजनों ने जाएम हटाया.
BYTE:- धनंजय पांडे,मृत मरीज के पिता
विश्वनाथ सिंह,स्थानीय




