आरा में बाईक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

आरा में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं आए दिन हो रहे अपराधी घटना होने भोजपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ।ताजा मामला आरा नवादा थाना क्षेत्र के बजाज शोरूम गली की है जहां पर लहरपा निवासी पूर्व मुखिया बबलू सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी है ।जिसमें बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बबलू सिंह को आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए हैं।बताया जा रहा है कि बबलू सिंह गड़हनी थाना के अगिआंव पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। इनका राजनीतिक संबंध भी भाजपा से रहा है। घटना के बारे में यह भी बताया जा रहा है पूर्व के रंजिश को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है ।हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है और घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।फिलहाल बब्लू सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 
बाईट/-रिस्तेदार(घयल बब्लू सिंह) 
बाईट/-हिमांशु कुमार(ए एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment