संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, कर्नाटक सरकार के आठ सदस्यीय दल जिसमें 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के अलावे अन्य शामिल थे,ने मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर बघनगरी पंचायत ने ठोस एवं तरल कचरा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का मुआयना किया इस बिशनपुर बघनगरी पंचायत में सभी घरों में डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन किया जाता है जिसमें 4 महिला और 10 पुरुष स्वच्छाग्रही शामिल हैं किसी ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ केंद्र में सभी प्रकार के कचरा का अलग-अलग निस्तारण किया जाता है उसके बाद उस तरल और ठोस पदार्थ को खाद में परिणत कर उसे बेचकर पैसे की आमदनी के अलावे प्रत्येक घरों से 30 – 30 रुपये लिए जाते हैं जिससे सभी स्वच्छता मित्र का पेमेंट होता है
कर्नाटक सरकार से आए अधिकारियों ने इस पहल की काफी सराहना की साथ ही उन्होंने अपने कर्नाटक में अपनाने की बात कही
बाइट:- अधिकारी, कर्नाटक सरकार
वही बिशनपुर बघनगरी पंचायत के मुखिया बबीता कुमारी ने कहा कि हमारा पंचायत के सभी जागरूक नागरिक स्वच्छ भारत अभियान को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं सभी जगह स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण का निर्माण हुआ है जिसमें जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर का भरपूर सहयोग मिलता है
बाइट:- बबीता कुमारी, मुखिया, बिशनपुर बघनगरी पंचायत, सकरा प्रखंड




