:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में कथित शराब पार्टी के दौरान हुई चार लोगों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा,लोगों ने देर रात तक मोकामा पटना फोरलेन को जाम रखा,इस बीच कृषि मंत्री विजय सिन्हा,एसडीएम कृष्ण जोशी और एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया,उसके बाद चारों के शवों का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई गई फिर, उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, और एक साथ स्थानीय गंगा घाट पर चार चिताएं जल उठी,जिसे देखकर लोग खून के आंसू रोते रहे, इस घटना के बाद लोगों का प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है, लोगों की यह मांग है कि अति शीघ्र शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए, इधर विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए मद्य निषेध विभाग की टीम ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है ऐसी भी सूचना प्राप्त हो रही है, मध्य निषेध विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी है!



