शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
नल जल योजना अक्रियाशील रहने पर संबंधित एजेंसी एवं अध्यक्ष / सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश
बड़हिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज जैतपुर के वार्ड संख्या 1 एवं 12 में नल जल योजना अक्रियाशील है । जिसको लेकर विभाग द्वारा दिनांक 1 अगस्त 2022 को संबंधित जनप्रतिनिधि /एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन ना तो अध्यक्ष के द्वारा कोई स्पष्टीकरण दिया गया ना ही सचिव के द्वारा । जिसको लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिनांक 24 सितंबर 2022 को पत्र लिखकर संबंधित वार्ड के अध्यक्ष , सचिव एवं वार्ड क्रियान्वयन समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है । परंतु आदेश के पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रखंड स्तर के खाना पूर्ति की जा रही है और अभी तक वरीय पदाधिकारी के आदेश को तामिल नही किया गया है । इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर को मैने पंचायत सचिव को प्राथमिकी दर्ज करने का दे दिया है । लेकिन अभी तक पंचायत सचिव के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है । सूत्रों की माने तो विभाग निजी स्वार्थ के कारण मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और संबंधित जनप्रतिनिधि / एजेंसी को लाभ पहुंचाने में जुटी है । वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि आदेश के बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूरे मामले पर पर्दा डालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और मामले को रफा दफा करने की भरपूर कोशिश की जा रही है ।




