लखीसराय- ट्रैक्टर पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

लक्ष्मीपुर शहजादपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल

बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के शहजादपुर स्थित ग्रामीण सड़क के किनारे आज शाम एक ट्रैक्टर ट्राॅली के पलटने से एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को दरियापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक महिला की गंभीर हालत में प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है। ट्रैक्टर सवार सभी मजदूर विरुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधरपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम सभी मजदुर लक्ष्मीपुर के शहजादपुर गांव से टमाटर के करौनी कर एक ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस अपने घर मनोहरपुर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर  चालक और चालक के भाई के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे  खाई में पलट गयी। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लगभग 40 से अधिक मजदूर में से 1 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए । घायलों में अधिकांश महिला और लड़कियां सामिल हैं ।

Join us on:

Leave a Comment