तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराया तीन घायल,एक गंभीर!

SHARE:

पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

खैरा-गरही मुख्य मार्ग स्थित गिद्वेश्वर मंदिर के समीप तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायल को इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला निवासी किशोरी शर्मा उसका 10 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार तथा बिक्कु शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों बाइक पर सवार होकर गुरूवार को खैरा प्रखंड के अरनमाबांक किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक खैरा-गरही मुख्य मार्ग स्थित गिद्वेश्वर मंदिर के समीप पहुंची। तभी तीखा मोड़ होने के कारण चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। घायलों में बिक्कु शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
byte-01 परिजन

Join us on:

Leave a Comment