पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
मारपीट का बचाव करने गए एक युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव निवासी 25 वर्षीय चंदू मांझी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह देवाचक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाएं मारपीट कर रही थी। जिसे देख वहां से गुजर रहे गांव के ही चंदू मांझी जब उसे बचाने गया तो दबंग प्रवृत्ति के नरेश मांझी, महेश मांझी, रंजन सहित अन्य लोगों द्वारा लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिसमें चंदू के सर पर गंभीर चोट आने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
byte-01 पीडिता




