रिपोर्ट- शैलेश कुमार तिवारी!
जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा समाहरणालय गोपालगंज के परिसर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया,जिसमे विभिन्न स्टॉल पर आईसीडीएस की विभिन्न तरह की गतिविधियों हेतु जन जागरूकता लाने हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा फीता काट कर अनावरण किया गया,पोषण रथ को रवाना किया गया।पोषण परामर्श केंद्र का मुआयना करते हुए जरूरी परामर्श/निर्देश दिए गए
दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का आगाज किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण के संबंध में सभी को जन जागरूकता अभियान हेतु निर्देश दिया गया और साथ ही उत्कृष्ट कार्य किए गए कर्मी को प्रशस्ति पत्र देते हुए कार्य के प्रति उत्सुकता बढ़ाया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन, डी0पी0ओ0 श्रीमती सीमा कुमारी आदि मौजूद थे।




