वीडियोग्राफर से लूटपाट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट!

पिस्तौल के बल पर वीडियोग्राफर से लूटपाट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर लूटे गए वीडियो कैमरा, मोबाइल व अन्य समान बरामद

एंकर–तीन दिन पहले बिंद थाना के अलीपुर चौराहा से उतरथू जाने वाली मार्ग में वीडियोग्राफर व उसके एक साथी से लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने उद्देभन कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के निशानदेही पर लूटी गई तीन वीडियो कैमरा, दो मोबाइल सेट, बैट्री, एलइडी लाइट दो, चार्जर तीन व कैमरा बरामद किया है। डीएसपी डा. शिब्ली नोमानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 सितम्बर को हरनौत थाना क्षेत्र के गंगाबिगहा बलवापर गांव निवासी अश्विनी कुमार जो शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम करते हैं। उनसे उक्त बदमाशों ने फोन से संपर्क के शादी समारोह में वीडियो और फोटो बनाने के लिए बिंद थाना के अलीपुर चौराह के समीप संध्या करीब 7.15 बजे बुलाया। फोन से 12 हजार में तय होने के बाद अश्विनी अपने एक सहयोगी के साथ उक्त स्थान पर पहुंचा। जहां पर पूर्व से ही योजना के अनुसार दोनों को पिस्तौल सटा दिया और उसके साथ मारपीट कर सभी कैमरे व वीडियोग्राफी का समान लूट कर फरार हो गया। इस घटना की बिंद थाने में प्राथमिकी होने के बाद एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें बिंद थानाध्यक्ष व असूचना इकाई को शामिल किया गया। डीएसपी ने बताया कि टीम गठित होने के बाद पुलिस अनुसंधान प्रारंभ करते हुए आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन दिन के भीतर इस मामले का उद्भेन कर दिया।

बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment