जदयू नेताओं ने सतर्कता-जागरूकता मार्च की सफलता के लिये दिया धन्यवाद!

SHARE:

शैलेश कुमार तिवारी की रिपोर्ट :-

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों में जनता दल यूनाइटेड द्वारा भाजपा के विरुद्ध निकाली गई सतर्कता एवं जागरूकता मार्च की अपार सफलता पर प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद।

गोपालगंज : आज बिहार प्रदेश जनता दल यू0 प्रदेश सचिव सह जिला मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मंगलवार को बिहार प्रदेश जनता दल यू0 के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय उमेश सिंह कुशवाहा जी के आवाहन पर गोपालगंज जिला के सभी 14 प्रखंड मुख्यालयों माझा ,बरौली ,गोपालगंज ,थावे ,कुचायकोट ,बैकुंठपुर , कटेया, फुलवरिया , विजयीपुर, उच्चका गांव, सिधवलिया, पंचदेवरी, गोपालगंज, एवं भोरे में पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में विकास विरोधी भाजपा द्वारा बिहार व देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। जिसका पर्दाफाश करने के उद्देश्य से सामाजिक, सद्भाव, सतर्कता एवं जागरूकता मार्च झंडा बैनर के साथ हर प्रखंड में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक , पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारीयो की उपस्थिति में हजारों हजारों की संख्या में निकाली गई सद्भावना एवं जागरूकता मार्च ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल एव प्रदेश सचिव सह जिला संगठन प्रभारी इंद्रदेव सिंह पटेल ने पार्टी के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।और कहा कि इसी तरह पार्टी के सदस्यता अभियान को भी सभी लोग मिलकर सफल बनाने का काम करें जिससे बिहार में गोपालगंज जिला को एक नंबर स्थान मिले।

Join us on:

Leave a Comment