जहाँ धान हुआ ही नहीं वहाँ खरीद कैसे? प्रशासन दे जबाब – किसान महासभा!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर :-

जिस इलाके में एक कनमा धान हुआ नहीं वहां धान खरीद कैसे हुआ
जिला प्रशासन जवाब दे

अखिल भारतीय किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 23-24 सितंबर को विक्रमगंज में देश के 19 राज्यों से 700 से अधिक प्रतिनिधियों व हजारों किसानों के भागीदारी से 23 सितंबर को आयोजित हुए किसान महापंचायत शानदार रूप से संपन्न हुआ। किसान पंचायत में भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, नर्मदा बचाओ आंदोलन की चर्चित नेता मेधा पाटेकर, किसान नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक सुनीलम, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धावले सहित नेताओं की उपस्थित ने किसान पंचायत को ऐतिहासिक बना दिया। किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन से बिहार में किसान आंदोलन को काफी ऊर्जा मिलेगी। उपरोक्त बातें आज पंडासराय स्थित भाकपा(माले) कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए

किसान महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि दरभंगा जिला के मनियारी पैक्स में भयंकर लूट मचा हैं। जिस इलाके में एक कनमा धान पैदा हुआ नहीं लेकिन पिछले कई सालों से कागज पर ही धान खरीद हो रहा हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनियारी पैक्स में 216.5 मैट्रिक टन धान की खरीद हो गई। उसी तरह वित्तीय वर्ष 2019-20 में 80.6 टन की खरीद हुई जहां एक कनमा धान हुआ नहीं तो फिर धान की खरीद कैसे हुआ ये सहकारिता विभाग व जिला प्रशासन को बताना होगा। धान के फर्जी खरीद के दोषियों पर एक महीने में कार्रवाई नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।

Join us on:

Leave a Comment