आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट!
भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक बालू घाट मोड़ के पास कल देर रात नामजद बदमाशों ने एक बाइक सवार को राइफल का भय दिखाकर उसका बाइक लूट लिया और बड़े ही आराम से फरार हो गए ।बाइक सवार ने घटना की सूचना कोईलवर थाना को दी जिसके बाद कोईलवर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी की और घटना में शामिल तीन बदमाशों को एक राइफल के साथ धर दबोचा ।वही भोजपुर एस पी संजय सिंह ने कहा किस घटना को चुनौती मानते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों बदमाशों को धर दबोचा है। फिलहाल तीनो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि घटना में शामिल राइफल को भी बरामद कर लिया है।
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर)




