आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में जहां एक तरफ मोबाइल छिनतई की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। वहीं अब पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन कर इन मोबाइल चोरों पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर जिले से चोरी गए और छिनतई गए 25 मोबाइल को बरामद किया और एसपी भोजपुर संजय सिंह के हाथों एसपी कार्यालय में उनके स्वामियों को सौंपा गया ।इस कार्रवाई के बाद जहां एक तरफ मोबाइल चोर में हड़कंप की स्थिति है वहीं दूसरी तरफ आम जनता में खुशी की लहर है ।भोजपुर पुलिस के इस सराहनीय कदम को हर कोई शराह रहा है। लगातार हो रहे मोबाइल सेंटर की घटना के बाद पुलिस ने इस तरह का कदम उठाया है।
बाईट/-संजय सिंह(एस पी भोजपुर)




