अमित कुमार की रिपोर्ट :-
आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आज राज्य परिषद की बैठक हुई इस बैठक में जगदानंद सिंह को राजद का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जगदानंद सिंह को प्रमाण पत्र दी। राज्य परिषद बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समाजवादी नेता शरद यादव के साथ आरजेडी कोटे के मंत्री एवं विधायक के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे इस दौरान जगदानंद सिंह में संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में हमारी सरकार भले ही बन गई हो लेकिन हमारा वसूल वही है हम गरीबों की आवाज बनेंगे और उसके लिए यह सरकार काम करेगी जगदानंद सिंह ने कहा कि हम सरकार में हैं लोगों के लिए बेहतर काम करेंगे।
बाइट:-जगदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी
वही जगदानंद सिंह को एक बार फिर से राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। बुधवार कोशूरू हुई राजद राज्य परिषद की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव सहित तमाम वरीय राजद नेताओं ने जगदानंद को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी जगदानंद को राजद के प्रदेश अध्यक्ष की दोबारा कमान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने जगदानंद की कार्यकुशलता और नेतृत्व कौशल की सराहना की। तेजस्वी यादव ने कहा जगदानंद के नेतृत्व में राजद को गांव गांव विस्तार देने की नीती को और जोरशोर से बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दल के सभी वरिष्ठ नेतागण के समक्ष यह प्रस्ताव रखना चाहेंगे कि हमलोग राजद के बैनर, पोस्टरों में अम्बेडकर, लोहिया, कर्पूरी, फुले जी के साथ साथ संत कबीर और रविदास जी के चित्र भी लगाएँ। उनके सीख को अपने आचरण में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी छोड़कर जब उसी कुर्सी पर गरीबों, लाचारों, मजलूमों को बैठाएंगे तो लोग जुड़ेंगे। जनता की सरकार है, जनता को प्राथमिकता मिले।
बाइट:-तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री बिहार




