रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना!
पटना सिटी। मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मंडी इलाके में चोरो ने रात के सन्नाटे में मंसूरगंज मंडी के किराना दुकान और ट्रांसपोर्ट से एक रात मे काजू, किसमिस, बादाम गुल्ली और गल्ला मे रखा नगद रुपया समेत लगभग आठ लाख की चोरी हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। वही चोरी की घटना की सूचना के बाद मंडी के व्यवसाईयो मे हड़कंप मंच गया। हालांकि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जिसके बाद चोरो ने सीसीटीवी कैमरा को देखते ही उसे तोड़ दिया। पीड़ित व्यवसाई गोविंद राज ने चोरी का मामला मालसलामी थाना में दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले कि छानबीन मे जुट गई है।




