रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
यूनिट हेड नीरज गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, प्रबंधन पर अनियमितता और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
_पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के सुगौली त्योहारों के मौसम में बोनस की मांग को लेकर HPCL सुगौली चीनी मिल के स्थायी एवं स्थायी सीजनल कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए यूनिट हेड नीरज गुप्ता पर अनियमितता का आरोप लगाया। वहीं, एचपीसीएल के मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक रवि कुमार के व्यवहार पर भी कर्मचारियों ने सवाल उठाए। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
प्रर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूनिट हेड नीरज गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना था कि त्योहारों के मौके पर बोनस मिलना उनका जायज अधिकार है। पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण की कई अन्य चीनी मिलें अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं, लेकिन सुगौली चीनी मिल के कर्मचारियों को अब तक बोनस नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है।
कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि जब जिले और आसपास की अन्य चीनी मिलें अपने कर्मचारियों को बोनस दे रही हैं तो सुगौली चीनी मिल प्रबंधन इस मामले में उदासीन क्यों है? उन्होंने प्रबंधन जल्द बोनस देने की मांग की।
अब देखना यह है कि कर्मचारियों की मांग पर HPCL प्रबंधन क्या कदम उठाता है और उन्हें त्योहारों से पहले बोनस का लाभ मिल पाता है या नहीं।



