धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के नगरनीगम चुनाव में आज मेयर पद के लिए प्रमुख दलों के समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए भरा पर्चा,,,,,,,
भारी भरकम जुलूस के साथ रथ पर सवार होकर निकले प्रत्यासी,,,,,,
लोगो ने जगह जगह अपने समर्थित उम्मीदवारों को माला पहनाकर किया अभिनंदन,,,,,,
मोतिहारी नगरनिगम चुनाव के चर्चा के केंद्र में भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार प्रकाश अस्थाना और उपमेयर उम्मीदवार लालबाबू प्रसाद और राजद समर्थित उम्मीदवार के तौर पर मणिभूषण श्रीवास्तव और देवा गुप्ता के भी नाम भी चर्चा में,,,,,,,
मोतिहारी नगरनिगम चुनाव में मेयर और उपमेयर पद के लिए भाजपा समर्थित मेयर पद के उम्मीदवार प्रकाश अस्थाना और उपमेयर पद के उम्मीदवार लालबाबू प्रसाद ने रथ पर सवार होकर भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल किया ,बताते चले मेयर पद के उम्मीदवार प्रकाश अस्थाना 2002 में वार्ड पार्षद थे और 2007 से 2017 तक मोतिहारी नगर परिषद के चेयरमैन रहे वही दूसरी तरफ राजद समर्थित उम्मीदवार मणिभूषण श्रीवास्तव भी दो बार वार्ड पार्षद रह चुके है ।मेयर और उपमेयर के उम्मीदवारों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा में किसका पलड़ा भारी रहेगा ये चुनाव में जनता तय करेगी।




