पंकज कुमार जहानाबाद।
स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में विश्व शांति दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्य किया गया, जिसको संबोधित करते हुए हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त कहा की शांति के लिए सौहार्दपूर्ण व्यवहार जरूरी है, सभी को एक दूसरे की गरिमा, अखंडता, समानता, एकता के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए, हमारे देश में विश्व शांति के लिए पंचशील सिद्धांतों में दूसरे देशों की आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना, दूसरे देशों के साथ परस्पर सम्मान के संबंध स्थापित करना, आक्रमण नहीं करना, शांतिपूर्ण अस्तित्व शामिल हैं, सभी देश इस अमल को करें तो विश्व शांति कायम हो सकती है, जबकि मौके पर उपस्थित बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार ने कहा की विश्व शांति को बढ़ावा के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है, इसमें स्काउट- गाइड के छात्र-छात्रा भूमिका निभा रहे हैं, अहिंसा के पथ पर चलकर एकता का संदेश दें एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को अपनाना होगा, मानव कल्याण, मानव प्रेम, सदाचार को स्थान देना होगा, इसका संकल्प के साथ कार्य करना होगा तो निश्चित रूप से विश्व शांति संभव है, इस दिवस के अवसर पर राजीव कुमार जिला समन्वयक प्लास्टिक वॉरियर्स टीम द्वारा कार्यालय परिसर में अपने सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर जनमानस को स्वच्छ रहें- स्वस्थ रहें का संदेश दिए तथा 23 सितंबर 2022 को संबंधित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका का बैठक कार्यालय परिसर में 11:30 बजे से कब मास्टर, फ्लॉक लीडर, रोवर- रेंजर लीडर का प्रशिक्षण करने हेतु रखा गया है, कार्यक्रम में शुभम कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अंकित कुमार, राज कुमार, सीनू कुमारी, गुड़िया कुमारी ने चित्र बनाकर शांति का संदेश दिया, इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में स्काउट- गाइड उपस्थित थे




