दरभंगा में माले ने किया गरीब बसाओ सम्मेलन का आयोजन!

SHARE:

दरभंगा से अशोक ठाकुर की रिपोर्ट :-

दलित-गरीबो को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबो को उजाड़ने के खिलाफ गरीब बसाओ सम्मेलन का आयोजन

सरक से सदन तक रजवाड़ा सहित दलित को उजाड़ने के सवाल को उठाया जाएगा – सत्यदेव राम*

दरभंगा डीएम-एसएसपी के खिलाफ विधान सभा सत्र में आवाज उठाया जाएगा-माले

रजवाड़ा कांड में मनीगाछी सीओ-डीएसपी पर करवाई ठोस करे सरकार विधानसभा में उठेगा मुद्दा- धीरेन्द्र झा

एक महीना में अगर रजवाड़ा के उजारे गए गरीबो को जमीन नही मिला तो होगा रजवाड़ा मार्च- बैद्यनाथ

जिला में दलित-गरीब को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उजाड़ने, रजवाड़ा कांड की उच्च स्तरीय जांच करवाने, रजवाड़ा कांड में फसाए गए निर्दोष माले नेता को रिहा करने, रजवाड़ा कांड के जिम्मेवार मनीगाछी सीओ, बेनीपुर डीएसपी को मुअत्तल करने, कटैया, पोखराम राम टोला से उजारे गए गरीबो को पुनर्वास की व्यवस्था करने सहित अन्य सवालो पर आज बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव में गरीब बसाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूरे जिला से हजारों की संख्या में भूमिहीन – गरीब भाग ले रहे है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर भाकपा(माले) विधायक दल के उप नेता सत्यदेव राम, भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा उपस्थित हुए

गरीब बसाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार विधानसभा मे भाकपा(माले) विधायक दल के उप नेता कॉमरेड सत्यदेव राम ने कहा कि जब भी गरीबों पर बुलडोजर चलाया जाता है तो माले को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों की बोलती बन्द हो जाता है तब हमारे सामने यह कार्यभार बन जाता है कि कहीं भी बुलडोजर चलेगा हम उजाड़े गए गरीबों बसा कर हीं दम लेंगे। आप सड़क पर संघर्ष तेज करें पार्टी के विधायक सदन मे आवाज बुलंद करेंगे। सिर्फ बुलडोजर को हीं नही यूपी से चलाने वाले को भी देश से सफाई कर के देश को बचाना हमारी एजेंडा बन गया है। हमारी पार्टी ने गरीबों की हक-अधिकार के संघर्ष को किसान-मजदूरों के एकता को मजबूत कर तेज कर जीत की मुकाम पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रजवाड़ा से लेकर कटैया तक जब तक उजारे गए गरीबो को बसाया नही जाता है तब तक जिला से लेकर विधान सभा तक इस आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटना में डीएम -एसएसपी की भूमिका संदिग्ध है और डीएम एसएसपी माले प्रतिनिधि मंडल से मिलने से भाग रहे है। इस सवाल को भी विधान सभा सत्र में उठाया जाएगा।

वही भाकपा(माले) पोलित ब्युरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि आज देश के अंदर सारी सम्पतियों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। देश मे महगाई चरम पर है रोजगार की कोई बात नही है। आज सरकार इस सब पर बहस करने के बजाय पूरे देश में नफरत की बीज बो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में गांव-गांव में तैयारी कर भाजपा को गांव से खदड़ने की जरूरत है।
आगे श्री झा ने कहा कि जनता के जन आंदोलन के बदौलत बिहार की सत्ता से भाजपा को बेदखल किया गया लेकिन आज प्रशासन पर भाजपा का ही कब्जा है और भाजपाइयों के इशारे पर पूरे बिहार में प्रशासन दलित-गरीबो के घर बुलडोजर चला रही है आज रजवाड़ा में बिना नोटिस के गरीबो को उजार दिया गया तथा झूठे मुकदमे में फसाकर माले नेता पप्पू खान को जेल भेज दिया गया कटैया में हाइकोर्ट की आर में गरीबो को उजाड़ा गया है।
श्री झा ने सरकार से मांग किया है कि तत्काल गरीबो के घर पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाए जाय, भाजपा के दवाब में काम करने वाले मनीगाछी सीओ और बेनीपुर डीएसपी को मुअत्तल किया जाय तथा निर्दोष माले नेता पप्पू खान को रिहा किया जाय अन्यथा आंदोलन अब पूरे बिहार में तेज होगा

Join us on:

Leave a Comment