चोरी कि वाईक के साथ उचक्का हुआ गिरफ्तार!

SHARE:

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट :-

पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गस्ती के दौरान चोरी के वाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक झरौखर थाना क्षेत्र के कौनहवा टोला निवासी कमलेश प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार है । थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गस्ती दरम्यान गिरफ्तार युवक पुलिस की गाड़ी देखते ही अपनी वाईक तेज गति से भगाने लगा जिसे पुलिस ने संदिग्ध मान पिछा किया और वाईक के साथ युवक को पकड़ लिया । पकड़े गए युवक से जब पुलिस ने वाईक की कागजात का मांग किया तो किसी प्रकार का वाईक से संबंघित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया ।जब पुलिस कड़ाई के साथ पुछताछ की तो युवक ने चोरी की वाईक होने की बात स्वीकार कर किया। पकड़े गए वाईक चोर से अन्य चोरी गये वाईक के संवंघ में पुछताछ के उपरांत गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर क्षेत्र से चोरी हुए वाईक की बरामदगी के छापेमारी पुलिस के द्वारा जारी है ।

Join us on:

Leave a Comment